Paramindu Trust · Biharपरमिन्दु ट्रस्ट · बिहार

A skill for every hand, an opportunity for every youth हर हाथ को हुनर, हर युवा को अवसर

We equip young people with practical, job-ready skills — and stand with the communities they come from — so talent and effort can find their reward. हम युवाओं को व्यावहारिक, रोज़गारयोग्य कौशल से सशक्त बनाते हैं और उनके समुदायों के साथ खड़े रहते हैं — ताकि प्रतिभा और परिश्रम को उनका उचित प्रतिफल मिले।

Who we areहम कौन हैं

Paramindu Trust is a not-for-profit organisation founded to equip young people with the skills they need to earn a livelihood with dignity, and to support the wellbeing of the communities they come from. Rooted in Bihar, we work at the grassroots — reaching first-generation learners and job-seekers who have talent and drive, but who lack access to training, mentorship, and opportunity. परमिन्दु ट्रस्ट एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी स्थापना युवाओं को आत्मसम्मान के साथ आजीविका कमाने योग्य कौशल प्रदान करने और उनके समुदायों के कल्याण के उद्देश्य से की गई है। बिहार की ज़मीन से जुड़ी यह संस्था ग्रामीण एवं वंचित स्तर पर कार्य करती है — उन पहली पीढ़ी के विद्यार्थियों और रोज़गार चाहने वालों तक पहुँचती है जिनमें प्रतिभा और लगन तो है, परन्तु प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर तक पहुँच नहीं।

The name we carryहमारा नाम

The name Paramindu honours Late Shri Param Hans Mishra, whose life was devoted to service, learning, and lifting others, and Smt. Indu, whose love and blessings continue to guide. Param means supreme light; Indu, the gentle glow of the moon — together, a light that leads youth toward a brighter future. परमिन्दु नाम स्वर्गीय श्री परम हंस मिश्र की पुण्य स्मृति को — जिनका जीवन सेवा, ज्ञान और दूसरों को ऊपर उठाने में समर्पित रहा — तथा श्रीमती इन्दु के स्नेह एवं आशीर्वाद को समर्पित है। परम अर्थात सर्वोच्च प्रकाश और इन्दु अर्थात चंद्रमा की कोमल चाँदनी — दोनों मिलकर वह प्रकाश हैं जो युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाता है।

What we doहमारे कार्य

How we turn potential into livelihoodसंभावना को आजीविका में बदलने के हमारे माध्यम

Skilling for Employabilityरोज़गार हेतु कौशलSkilling for Employability

Industry-relevant vocational and digital training, communication and life skills, and certification that helps youth get hired or start out on their own.उद्योग-अनुरूप व्यावसायिक एवं डिजिटल प्रशिक्षण, संवाद एवं जीवन-कौशल, तथा प्रमाणन — जो युवाओं को नौकरी दिलाने या स्वयं का काम शुरू करने में सहायता करता है।

Entrepreneurship & Mentoringउद्यमिता एवं मार्गदर्शनEntrepreneurship & Mentoring

Mentoring first-time founders and nurturing a local startup ecosystem — so young people can build enterprises, not just find jobs.नए उद्यमियों का मार्गदर्शन और स्थानीय स्टार्टअप परिवेश का निर्माण — ताकि युवा केवल नौकरी ही नहीं, अपना उद्यम भी खड़ा कर सकें।

Disaster-Readiness Trainingआपदा प्रबंधन प्रशिक्षणDisaster-Readiness Training

Flood preparedness and response skills that help communities stay safe and recover faster — building resilience where it is needed most.बाढ़ से बचाव और राहत के कौशल, जो समुदायों को सुरक्षित रहने और शीघ्र उबरने में मदद करते हैं — वहाँ सशक्तता जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

Livelihood & Placementआजीविका एवं नियोजनLivelihood & Placement

Career guidance, apprenticeships, and connections to employers and self-employment opportunities that turn training into real income.करियर मार्गदर्शन, प्रशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप), तथा नियोक्ताओं और स्वरोज़गार के अवसरों से जोड़ना — ताकि प्रशिक्षण वास्तविक आय में परिवर्तित हो।

Community Welfareसामुदायिक कल्याणCommunity Welfare

Education support, health, and social-welfare initiatives that strengthen families and uplift the communities our youth come from.शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण की पहलें जो परिवारों को सशक्त बनाती हैं और समुदायों को ऊपर उठाती हैं।

Who we serveहम किसके लिए

Talent that deserves a fair startएक उचित शुरुआत की हक़दार प्रतिभा

Youth and underserved communities, with a focus on grassroots Bihar — especially first-generation graduates, school-leavers, women, and those with limited access to opportunity.युवा एवं वंचित समुदाय, विशेष रूप से बिहार के ग्रामीण क्षेत्र — पहली पीढ़ी के स्नातक, विद्यालय छोड़ चुके युवा, महिलाएँ, और वे जिनकी अवसरों तक पहुँच सीमित है।

Our approachहमारा दृष्टिकोण

  • Hands-on training mapped to real, available jobsवास्तविक, उपलब्ध नौकरियों से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • Mentorship, with dignity at the centreआत्मसम्मान को केंद्र में रखते हुए मार्गदर्शन
  • Partnerships with employers and local institutionsनियोक्ताओं और स्थानीय संस्थानों के साथ साझेदारी
  • Measured by livelihoods created, not just people trainedसफलता का माप — सृजित आजीविकाएँ, न कि केवल संख्या

Together, we light the wayआइए, मिलकर राह रोशन करें

Partner with us, volunteer your skills, or support a young person's path from learning to livelihood.हमारे साथ जुड़ें, अपने कौशल से स्वयंसेवा करें, या किसी युवा की सीखने से आजीविका तक की राह में सहयोग दें।